Site icon News1India

भीषण गर्मी से परेशान ट्रैफिक पुलिस, किया जाएगा विशेष कैप का विमोचन

भीषण गर्मी से कानपुर वासियों को बुरा हाल हो गया है। ट्रैफिक पुलिस वालों को दोपहर की चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का तेज धूप की वजह से बुरा हाल हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप से निजात दिलाने के लिए कानपुर पुलिस के द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कैप का विमोचन किया गया है। इसका विमोचन कानपुर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड द्वारा किया गया। वहीं डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि यह विशेष कैप है। जिससे की जो पुलिस कर्मी इतनी गर्मी और धूप में ट्रैफिक व्यवस्था चलाते है उनको राहत मिल सकेगी। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के जूते के लिए भी कई कंपनियों से संपर्क किया गया है। जल्द ही उसकी व्यवस्था भी की जाएगी।

Exit mobile version