Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Mahakumbh 2025 : आधा कुंभ बीतने के बाद कुंभकर्णी नींद से जागी पुलिस ,कौनसी अवैध टेंट सिटी पर कर रही कार्रवाई

Mahakumbh 2025 : आधा कुंभ बीतने के बाद कुंभकर्णी नींद से जागी पुलिस ,कौनसी अवैध टेंट सिटी पर कर रही कार्रवाई

झूंसी में अवैध टेंट सिटी को हटाने का काम शुरू हो गया है। संचालक फरार हैं, पुलिस और एसओजी उनकी तलाश में जुटी है। महाकुंभ में तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली का आरोप है। दूसरी अवैध टेंट सिटी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

by SYED BUSHRA
04/02/2025
unauthorized tent city removal during Kumbh

Unauthorized tent city removal during Kumbh महाकुंभ के दौरान झूंसी के भदकार गांव में बिना इजाजत बनी टेंट सिटी को हटाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को यहां बने कई काटेज उखाड़ दिए गए। इस टेंट सिटी का संचालन करने वाले दो एजेंट अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस और एसओजी की टीम संचालकों की तलाश में जुटी है।

कैसे हो रही है कार्रवाई

राजस्थान के जयपुर से आए देव सिंह ने गांव आकर श्रमिकों को बुलाया। फिर टेंट सिटी में रखे रजाई गद्दे और दूसरे सामान को समेटना शुरू कर दिया। कुछ मजदूर टेंट उखाड़ने में लग गए।
वहीं, बाहर खड़े प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स लोगों को अंदर जाने से रोकते रहे। सामान लोड करने के लिए गाड़ी बुलाई गई, लेकिन बसंत पंचमी की भीड़ के कारण वाहन वहां तक नहीं पहुंच सका। इसलिए सारा सामान टेंट सिटी के अंदर ही इकट्ठा कर दिया गया।

पुलिस की सख्त निगरानी

इस बीच, पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर टेंट सिटी को जल्द खाली करने का आदेश दिया। जब पुलिस उस्तापुर गांव पहुंची, तो पता चला कि एजेंट सत्यम और मुन्ना दो दिन से अपने घर नहीं आए हैं।
इस कार्रवाई से गांव वाले भी हैरान हैं। पुलिस का पूरा फोकस अब टेंट सिटी के असली संचालकों को पकड़ने पर है।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन है इस अवैध टेंट सिटी के पीछे

नामजद आरोपियों में महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तानंद गिरि, प्रणव पाल, मुकेंद्रा सिंह गुर्जर, आलोक श्रीवास्तव और ठेकेदार महावीर सिंह का नाम शामिल है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसओजी की टीम तैनात कर दी गई है।

इन लोगों पर जुस्टा शिविर फर्म के नाम से अवैध टेंट सिटी चलाने और तीर्थयात्रियों से मोटी रकम वसूलने का आरोप है।

बसंत पंचमी और श्रद्धालुओं की भीड़

महाकुंभ में बसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दूसरी अवैध टेंट सिटी पर अभी भी चुप्पी

सूत्रों के मुताबिक, फाफामऊ और नैनी में भी कई अवैध टेंट सिटी चल रही हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग प्रयागराज ने अवैध टेंट सिटी की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इन अवैध टेंट सिटी को कुछ संतों का भी समर्थन मिला हुआ है, जिससे तीर्थयात्रियों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

क्या होगी कार्रवाई

महाकुंभ के दौरान अवैध टेंट सिटी के खिलाफ कार्रवाई तेज हो चुकी है। पुलिस अब मुख्य संचालकों की गिरफ्तारी पर ध्यान दे रही है। जल्द ही दूसरी अवैध टेंट सिटी पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: 5 फरवरी को महाकुंभ पहुंचेंगे PM मोदी, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025

महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश.. लगाई आस्था की डुबकी, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत

Gender differences in crying

Breakup होने पर किसको ज्यादा तक़लीफ होती है, लड़कियां जल्दी क्यों रोती हैं जानिए इसके पीछे का विज्ञान

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India