Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उन्नाव में कानपुर लखनऊ हाईवे पर ओवरटेक के दौरान ट्रक ट्रेलर टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी पत्नी और दो बच्चों की मौत हुई बारह वर्षीय बेटी बची पुलिस जांच जारी, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Unnao Road Accident News

Unnao Road Accident News:उन्नाव जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में एक पुलिसकर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल होकर बच गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, अजगैन कस्बे के रहने वाले 35 वर्षीय पुलिसकर्मी वीरेंद्र अपनी पत्नी रितु और तीन बच्चों के साथ रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वे मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले थे। उनके साले रंजीत दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे।
भल्लाफार्म के पास वीरेंद्र अपने साले का इंतजार करने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी कोशिश में ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई, और असंतुलित होकर ट्रक वीरेंद्र की बाइक से टकरा गया।

चार की मौके पर मौत, बेटी बची

हादसा इतना भयानक था कि, उनकी पत्नी रितु, नौ साल की बेटी अनुराधा और छह साल के बेटे रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 12 साल की बेटी नैन्सी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद कानपुर-लखनऊ हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार और गांव में मातम

इस हादसे की खबर मिलते ही गांव और रिश्तेदारों में मातम छा गया। शादी की खुशी में शामिल हुआ परिवार, कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए बिखर गया। पड़ोसियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Exit mobile version