Site icon News1India

Hardoi Accident : हरदोई में शादी की खुशियां मातम में तब्दील, बरातियों से भरी कार बस से टक्कर, 5 लोगों की मौत

UP Accident

Hardoi Accident : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा स्टेट हाईवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी बोलेरो ने मिनी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं। माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउधई गांव निवासी दिग्विजय की रविवार को शादी थी।

बारात कानपुर के शिवराजपुर गई थी। सोमवार सुबह इसी बारात में सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी (32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार, शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम, अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52) भी गए थे। ये सभी लोग करीब तीन बजे बोलेरो से गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया को मिला 7वां झटका, जीत से बस कुछ ही कदम दूर भारतीय टीम

बिल्हौर कटरा स्टेट हाईवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो की सामने से आ रही मिनी बस से भिड़ंत हो गई। घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई, जबकि विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version