Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Anupriya Patel News: आशीष पटेल पर आरोपों के बीच अनुप्रिया पटेल ने बुलाई बैठक, क्या राजनीती में आएगा भूचाल?

उत्तर प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोपों और एसटीएफ के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने 2 जनवरी को लखनऊ में विशेष बैठक बुलाकर 2027 के चुनावी विजन पर चर्चा की योजना बनाई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 1, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Anupriya Patel
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Anupriya Patel News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर लगे आरोपों के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की विशेष बैठक बुलाकर 2025 के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने की तैयारी कर ली है। बैठक 2 जनवरी को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं और विधानसभा अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
पार्टी प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बैठक में 2027 के विजन पर चर्चा होगी, जिसमें बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य 

पार्टी प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, बैठक में Anupriya Patel कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देने के साथ संगठन की मजबूती पर जोर देंगी। आगामी चुनावी साल को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ, सेक्टर और विधानसभा स्तर पर सक्रिय रहने की रणनीति सिखाई जाएगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा कर सकते हैं।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

इसके अतिरिक्त, जिलास्तरीय पदाधिकारियों और विधानसभा अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए जाएंगे कि वे जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करें। 2027 के लिए पार्टी के विजन पर चर्चा कर आगामी चुनावों में अपना दल (एस) Anupriya Patel की स्थिति मजबूत बनाने की योजना बनाई जाएगी।

आशीष पटेल पर आरोप 

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हाल ही में खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि “सामाजिक न्याय की जंग” में उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी एसटीएफ पर होगी।

आशीष पटेल ने सवाल उठाया कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो इसके लिए उन्हें ही दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। उन्होंने पदोन्नति में भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पार्टी अपने भीतर और बाहर कई चुनौतियों का सामना कर रही है। अनुप्रिया पटेल का यह कदम न केवल संगठन को एकजुट करने बल्कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यहां पढ़ें: UP basic teacher: बेसिक शिक्षा विभाग के तबादलों में अड़चन, शिक्षकों को करना होगा इंतजार

Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post
OP Rajbhar

OP Rajbhar News: राजभर का विवादित बयान-'सपा और कांग्रेस की रगों के अंदर पाकिस्तान का...?

Mahakumbh में अब महंगे होटल की जरूरत नहीं, ₹200 में घर जैसा सत्कार, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन, जानें कैसे ?

Mahakumbh में अब महंगे होटल की जरूरत नहीं, ₹200 में घर जैसा सत्कार, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन, जानें कैसे ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist