UP Assembly 24-hour discussion: उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर लगातार 24 घंटे की चर्चा के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बीजेपी सरकार और उसके मंत्रियों पर तंज कसते हुए दो पोस्ट किए। एक वीडियो साझा करते हुए अखिलेश ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को चर्चा के दौरान सोते हुए दिखाया और टिप्पणी की—”सोती सरकार के सोते मंत्री”। दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा—”सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष”। अखिलेश ने आरोप लगाया कि 24 घंटे का UP Assembly चलाकर बीजेपी ने साबित कर दिया है कि वह प्रदेश संचालन में पिछड़ गई है और जनता अब इस “इवेंटबाजी” के पीछे का असली तर्क पूछ रही है।
यूपी 2047 में कैसा होना चाहिए? विकास कैसे हो? कैसे आत्मनिर्भर बने? इसके लिए योगी सरकार आज 2047 का विजन डॉक्यूमेंट पेश कर रही है। इस पर 24 घंटे लगातार चर्चा होगी। यानी आज रात में भी सदन चलेगा। pic.twitter.com/n5PigPoybJ
— Rajkumar Gupta (@askraj_gupta) August 13, 2025
UP Assembly में बुधवार रात से शुरू हुई ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर लगातार 24 घंटे की चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि 24 घंटे का सदन सिर्फ दिखावा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और विधायकों में से कितने लोग पूरे समय सदन में मौजूद रहे।
मुंबई में कबूतरखाने पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने BMC की याचिका खारिज की
अखिलेश ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चर्चा के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने टिप्पणी की—”सोती सरकार के सोते मंत्री”। इसके अलावा, अखिलेश ने लिखा—”भाजपा दिन घटाकर और घंटे बढ़ाकर क्या हासिल करना चाहती है? जनता तर्क पूछ रही है।”
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीतियों में नफरत और भेदभाव का बोलबाला है, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रदेश में एक भी बिजली घर या जिला स्तरीय अस्पताल नहीं बना, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई और एम्बुलेंस सेवाएं बर्बाद हो गईं।
अखिलेश ने दावा किया कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने किसानों और जनता के हित में कई बड़े काम किए, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा—”भाजपा का असली विजन जनता को गुमराह करना, भ्रष्टाचार करना और समाज में नफरत फैलाना है।”