Site icon News1India

UP BJP News: यूपी बीजेपी में संगठन पर्व… 80 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित

UP BJP

UP BJP News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन पर्व के तहत रविवार को 80 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी। हालांकि, आठ जिलों में फिलहाल अध्यक्षों के नामों का ऐलान नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन जिलों में खेमेबाजी के चलते सर्वसम्मति न बनने के कारण नाम होल्ड किए गए हैं। प्रदेश कार्यालय में इस पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। जूम के माध्यम से लाइव विजुअल्स के जरिए हर जिले के नामांकन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग होगी।

UP BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लखनऊ मुख्यालय के वार रूम में बैठकर घोषणा प्रक्रिया को देखेंगे। वहीं, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर पार्टी में जबरदस्त सक्रियता देखने को मिल रही है।

80 जिलाध्यक्षों के नाम होंगे घोषित

UP BJP के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं, जिनमें से लगभग 80 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा रविवार दोपहर 2 बजे के बाद की जाएगी। शेष जिलों में नामों का ऐलान फिलहाल टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में खेमेबाजी और गुटबाजी की वजह से सर्वसम्मति नहीं बन पाई है।

सूत्रों के अनुसार, UP BJP के उच्च पदस्थ नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गहन मंथन किया है। कई जिलों में विरोध की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि नामों की घोषणा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हर जिले से लाइव विजुअल्स पर नजर रखी जाएगी।

इन जिलों में नहीं होंगे नाम घोषित

भाजपा ने संगठन पर्व के तहत 8 जिलों में फिलहाल जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं करने का फैसला लिया है। ये जिले हैं:

इन जिलों में खेमेबाजी की वजह से नामों को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। पार्टी चाहती है कि सर्वसम्मति से नाम घोषित हों ताकि गुटबाजी को बढ़ावा न मिले।सख्त निगरानी और अनुशासन पर जोर

लखनऊ मुख्यालय में बनाए गए वार रूम में प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन समेत अन्य वरिष्ठ नेता सभी जिलों की लाइव गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार के हंगामे या विरोध प्रदर्शन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही अनुशासनहीनता की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में विशेष कार्यक्रम

UP BJP लखनऊ महानगर और जिला इकाई द्वारा ‘संगठन पर्व 2025’ के तहत सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष के नाम की भी आधिकारिक घोषणा राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा की जाएगी।

UP BJP के इस संगठन पर्व के जरिए प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के अंदरुनी समीकरणों और खेमेबाजी को देखते हुए नेतृत्व ने पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है।

यहां पढ़ें: कहीं बारिश, कहीं लू के थपेड़े.. यूपी में मौसम ने बदला रंग, प्रयागराज में भीषण गर्मी
Exit mobile version