UP BJP News: यूपी बीजेपी ने 750 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 48 घंटे में बाकी नामों का ऐलान

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 1918 में से 750 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। सर्वसम्मति से चयनित इन नामों को जिलों में भेजा गया। बाकी नाम अगले 48 घंटों में घोषित होंगे। मंडल अध्यक्ष जिला और प्रदेश अध्यक्ष चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

UP BJP mandal presidents: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 1918 मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में पहला कदम बढ़ा लिया है। शनिवार देर रात 750 मंडल अध्यक्षों की सूची जिलों को भेज दी गई। लंबे समय से इन नामों का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए यह राहत की खबर है। पार्टी ने सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया पूरी की है, जिसमें हजारों उम्मीदवारों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। बाकी मंडल अध्यक्षों की सूची अगले 48 घंटों में जारी की जाएगी। मंडल अध्यक्षों का चयन जिला अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्ष के चयन में अहम भूमिका निभाएगा।

देर रात सूची फाइनल

UP BJP के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात जिलों को सूची भेजी गई। 15 दिसंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में एक-एक मंडल से कई दावेदार सामने आए थे। गहन विचार-विमर्श के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति से सूची को अंतिम रूप दिया गया।

उत्तर प्रदेश में कुल 1918 मंडल अध्यक्ष बनने हैं। इनका चयन विधानसभा क्षेत्रों को आधार बनाकर किया गया है। 403 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों के चयन में पार्टी ने वही प्रक्रिया अपनाई, जो विधानसभा टिकट वितरण में होती है। यह मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के चयन और प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

UP BJP मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अगले चरण में जिला अध्यक्षों का चयन होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फरवरी तक उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी के अनुसार, यह प्रक्रिया जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की बड़ी संख्या और ऊंची सिफारिशों के कारण चयन प्रक्रिया में देरी हुई। कुछ मंडलों में 10-15 उम्मीदवार सामने आए। लगभग 60% पदों पर नाम तय होने के बावजूद उन्हें घोषित नहीं किया जा सका।

अगले 48 घंटों में पूरी सूची

UP BJP ने यह भी स्पष्ट किया है कि बची हुई सूची 24-48 घंटे में जारी की जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर मंडल अध्यक्षों की जानकारी साझा की जाएगी। फरवरी तक नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

यहां पढ़ें: अंबानी फैमिली की न्यू ईयर पार्टी में सितारों का जमावड़ा, जामनगर में शाहरुख और सलमान का जलवा
Exit mobile version