Site icon News1India

UP: मंदिर की जमीन को लेकर दो समुदायों के लोगों में खूनी संघर्ष, जांच में सामने आई विवाद की वजह

उत्तर प्रदेश: बागपत में मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुआ था. जिसमें पूर्व सदस्य समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है.

आपको बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. यहां मंदिर की जमीन को लेकर दो अलग-अलग पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाश हाथ में चाकू, खंजर लेकर खुलेआम दौड़ पड़े और दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की. इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया,

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. दरअसल, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की पट्टी मेहर का मंदिर से लंबे समय से विवाद चल रहा था. वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि युवक मंदिर पर कब्जा कर शराब पीते थे. विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई।

घायलों का कहना है कि, दबंग युवक मंदिर पर कब्जा कर लेते थे और वहां के शराबियों को शराब पिला देते थे, इसका विरोध करने पर मारपीट करते थे. जब इसकी शिकायत की तो वह भड़क गए, और आज आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठियां और हथियार लेकर आए.

उन्होंने लोगों पर हमला किया, हमले में कई लोग घायल हुए, पूर्व सदस्य समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पर कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें – यूपीः पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IAS अधिकारियों समेत 31 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला, देखें सूची

Exit mobile version