Site icon News1India

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम 18 जून को होंगे जारी, यहां देखें रिजल्ट

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर अब इंतजार का समय समाप्त हो गया है. अब परिणाम का समय आ गया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार 18 जून को घोषित किया जाएगा.

यहां देखें रिजल्ट

बता दे कि, शनिवार को यूपी बोर्ड के छात्र परीक्षा परिणाम को इस लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी परिणाम को देखा जा सकता है.

जानकारी के लिए बता दे कि, साल 2021 में कोरोना की तीसरी लहर में 29 लाख 82 हजार 55 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे. 29 लाख 96 हजार 31 विद्य़ार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसके बाद कोरोनाकाल में छात्रों में बहुत लाभ भी मिला था.

47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने दी थी परीक्षा 

इस साल यूपी बोर्ड में 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी. वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. अब 18 जून को सभी परीक्षार्तियों का परिणाम घोषित किया जाएगा.

Exit mobile version