Friday, January 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Budget 2025: सीएम योगी बोले – क्या सनातन का उत्सव करना अपराध है? अगर है तो हम करेंगे

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। महाकुंभ पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "क्या सनातन का उत्सव मनाना अपराध है? अगर है, तो हम यह अपराध करेंगे।"

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 19, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Budget
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

January 8, 2026
CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

January 2, 2026

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि क्या सनातन का उत्सव मनाना अपराध है? अगर ऐसा है, तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे। महाकुंभ और हाल ही में हुई भगदड़ की (UP Budget) घटनाओं पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की अफवाहों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के संक्षिप्त होने पर भी सवाल उठाए, जिस पर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। वहीं, सीएम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया।

महाकुंभ पर अफवाहों से नाराज योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब आस्था के खिलाफ बातें की जाती हैं, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना का अपमान है। उन्होंने कहा, “यह किसी सरकार का आयोजन नहीं है, सरकार केवल सहयोग कर रही है। संगम में अब तक 56 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा (UP Budget) चुके हैं। लेकिन, कुछ लोग महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।” सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा काहिरा, नेपाल और झारखंड की घटनाओं के वीडियो महाकुंभ से जोड़कर गलत प्रचार किया जा रहा है।

विपक्ष पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन को भी राजनीति से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा, “सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि श्रद्धालुओं की संख्या तो बता रहे हैं, लेकिन भगदड़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा नहीं दिया जा रहा। ममता बनर्जी महाकुंभ को मृत्युकुंभ बता रही हैं, जया बच्चन भी गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही हैं। क्या ये सही है?”

“जिस थाली में खाते, उसमें छेद करते”

सपा पर (UP Budget) तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद जरूर करते हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ पर चर्चा के लिए पहले ही सत्र तय किया गया था, लेकिन तब विपक्ष ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब जब आयोजन सफल हो रहा है, तो सपा और कांग्रेस दुष्प्रचार में जुट गए हैं।

यहां पढ़ें: Champions Trophy 2025: 8 टीम और 15 मैच… कराची से आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा इतिहास

Tags: CM YogiUP Budget 2025
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

CM Yogi In UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम...

CM Yogi UP Cabinet expansion

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, चुनाव रणनीति पर नेताओं की गिनाईं खामियां

by Mayank Yadav
December 9, 2025

CM Yogi Homework: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और...

CM Yogi govt Govt

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों पर CM योगी का कड़ा एक्शन: ‘रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं’

by Mayank Yadav
December 8, 2025

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी...

Next Post
Salman Khan Sikandar movie

Entertainment news : 'सिकंदर', फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज़, क्या सलमान और मुरुगदास की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

Board Exams 2025 :  61 केंद्र 24 घंटे CCTV से निगरानी…. जिलाधिकारी ने तैयार किया बोर्ड एग्जाम का मास्टर प्लान

Board Exams 2025 : 61 केंद्र 24 घंटे CCTV से निगरानी.... जिलाधिकारी ने तैयार किया बोर्ड एग्जाम का मास्टर प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version