UP By-Election 2024: BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन उम्मीदवार

By-Election 2024: बीजेपी ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए नामों की सूची तैयार की, गठबंधन के तहत 2 सीटें अन्य दलों को मिल सकती हैं।

UP By-Election 2024

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां समाजवादी पार्टी ने 10 सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर ली है। बीजेपी ने 8 सीटों पर (UP By-Election 2024) चुनाव लड़ने के लिए 3-3 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। वहीं, एक सीट निषाद पार्टी और एक सीट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के खाते में जा सकती है। खबरों के अनुसार, बीजेपी ही इन सीटों पर अंतिम फैसला करेगी। इस बार के उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच गुटबाजी और कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना है।

इन सीटों पर दावेदारों की चर्चा

मझवां सीट
मझवां सीट पर संभावित प्रत्याशियों में सुचिस्मिता मौर्य, जितेंद्र तिवारी और रंगनाथ मिश्रा के नाम सामने आ रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यह सीट ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के बीच प्रभावी हो सकती है।

गाजियाबाद सीट
यहां संजीव शर्मा, अशोक मोगा, सत्येंद्र सिसोदिया और मयंक गोयल का नाम चर्चा में है। गाजियाबाद की यह सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मिल्कीपुर सीट
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा पूर्व परिवहन अधिकारी और काशीराम रावत, बबलू पासी जैसे नामों पर भी पार्टी विचार कर रही है।

गठबंधन सीटें और अन्य दावेदार

करहल सीट
यह सीट स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। इसके अलावा अनुजेश यादव और वीरेंद्र शाक्य भी इस सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं।

मीरापुर सीट
मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के खाते में जा सकती है। जयंत चौधरी की पार्टी से यहां उम्मीदवार उतारा जाएगा।

अंतिम निर्णय का इंतजार

BJP द्वारा भेजी गई संभावित प्रत्याशियों की सूची पर अब केंद्रीय नेतृत्व अंतिम (UP By-Election 2024)  मुहर लगाएगा। वहीं, गठबंधन सीटों पर भी उम्मीदवारों का फैसला जल्द ही होने की उम्मीद है।

Exit mobile version