Site icon News1India

UP: चंदौसी SDM राजपाल सिंह को प्रॉपर्टी डीलरों से जान का खतरा, बोले- मेरे ऊपर चढ़ाया जा सकता है ट्रक

उत्तर प्रदेश: राज्य के संभल जिले में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच चंदौसी तहसील के SDM राजपाल सिंह ने उनकी हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दो प्रॉपर्टी डीलरों पर आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है. हालांकि इस मामले में SDM ने कोतवाली में शिकायत भी की है. जबकि आरोपी प्रापर्टी डीलरों ने SDM के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था.

वीडियो जारी कर प्रॉपर्टी डीलरों पर लगाया आरोप

डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम पर भ्रष्टाचार के मामले की जांच चल रही है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में SDM राजपाल सिंह दो प्रॉपर्टी डीलर पवन गुप्ता और गिरीश अग्रवाल को अपनी जान का खतरा बताते हैं. वीडियो में SDM का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर उनके ऊपर ट्रक चढ़ाकर उनकी हत्या करवा सकते है. उन्होंने दोनों प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चंदौसी कोतवाली में तहरीर भी दी है.

SDM राजपाल सिंह ने बताई ये बात

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. SDM ने बताया कि, प्रापर्टी डीलर पवन गुप्ता के खिलाफ भू-माफिया बताकर कार्रवाई की गई थी. उनके खिलाफ फर्जी शिकायत कर उन्हें परेशान कर रहे हैं. प्रापर्टी डीलर ने उनके स्टेनो अर्दली को फोन कर जान से मारने की धमकी दी. SDM ने अपने बयान में भूमाफियाओं से खुद को खतरा बताते हुए कहा, मेरे ऊपर ट्रक चढ़ाया जा सकता है. यह लोग ट्रक से कुचल कर मार सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand: धनबाद में धंसी जमीन, 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे, समय पर नहीं पहुंची पुलिस

Exit mobile version