Wednesday, March 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

E Buses in UP:यूपी में ई-बसों को बढ़ावा,मेड इन यूपी को मिले प्राथमिकता,किसके लिए जारी हुआ सीएम योगी का फरमान

सीएम योगी ने ई-बसों की खरीद में मेड इन यूपी को प्राथमिकता देने और बस स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, 23 टर्मिनल विकसित करने, 54 नए स्टेशनों की योजना और चार PCS अधिकारियों का तबादला किया गया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
e buses in up priority to made in up
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

E Buses in UP Priority to Made in UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए कि ई-बसों की खरीद में मेड इन यूपी को ही प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय यह ध्यान रखा जाए कि ज्यादातर गाड़ियां प्रदेश में ही बनी हों। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बस स्टेशनों के निर्माण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों के निर्माण और आधुनिकीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा, सड़क सुरक्षा और राजस्व वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने और नए रूट चिन्हित करने के लिए भी निर्देशित किया। योगी ने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से परिवहन व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सकती है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

23 बस स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल

बैठक में बताया गया कि रोडवेज के 23 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जिन्हें विश्वस्तरीय टर्मिनल का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाया जाए। उन्होंने रक्षाबंधन पर 78 लाख महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देने पर खुशी जताई।

दूसरे चरण में 54 नए बस स्टेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में 54 अतिरिक्त बस स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में 50 बस स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही यूपीएसआरटीसी की ओर से 8 शहरों में इलेक्ट्रिक डिपो भी बनाए जा रहे हैं। यहां 240 किलोवाट क्षमता के 4 से 8 यूनिवर्सल चार्जर लगाए जाएंगे, ताकि ई-बसों का संचालन सुगम बनाया जा सके।

चार PCS अधिकारियों का तबादला

समीक्षा बैठक के बीच नियुक्ति विभाग ने चार PCS अधिकारियों के तबादले भी कर दिए। इनमें अनुराग प्रसाद को एसडीएम महोबा से बदलकर सहायक निदेशक सूचना निदेशालय, आत्रेय मिश्र को सहायक निदेशक राज्य संपत्ति निदेशालय से बदलकर सहायक निदेशक सूचना निदेशालय, रजत वर्मा को एसडीएम बांदा से एसडीएम आगरा, और आदेश सिंह सागर को राजस्व परिषद से बदलकर एसडीएम महोबा बनाया गया है।

संदेश साफ है

सीएम योगी के इन फैसलों से साफ है कि सरकार परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। साथ ही, अधिकारियों के तबादले यह संकेत देते हैं कि सरकार बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लगातार काम कर रही है

Tags: Transport DevelopmentUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
Heavy rains in UP alert issued

Weather update:यूपी में मौसम ने फिर ली करवट होगी झमाझम बारिश, कौन से जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

siddharth yadav

UP T20 League 2025: आखिरी ओवर में चाहिए थे 22 रन, युवा बल्लेबाज ने 5 गेंदों में कर दिखाया कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist