Site icon News1India

UP Crime : गाज़ीपुर में मादक पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी,1 किलो हेरोइन बरामद

UP Crime

UP Crime : गाज़ीपुर के थाना एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अन्तर जनपदीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 1 किलो 215 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपये बताई जा रही है। एएनटीएफ गाज़ीपुर के थाना प्रभारी सुरेश गिरी ने जानकारी दी कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्कर प्यारे लाल सुमन को थाना सैदपुर के शरीफ पुल से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 215 ग्राम भूरा रंग का नशीला पाउडर (हेरोइन) बरामद किया गया, जो जब्त की गई सामग्री का मुख्य हिस्सा है.

और क्या-क्या बरामद हुआ ?

गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने तस्कर के पास से एक एन्ड्राइड मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 5 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। यह सभी सामग्री तस्करी के नेटवर्क को चलाने में उपयोग की जा रही थी.

यह भी पढ़ें : फलों का भाव पड़ा महंगा, पडोसी कीमत को लेकर हुआ आगबबुला… हत्या करके हुआ फरार

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह इस हेरोइन को बिहार के किसी अनजान व्यक्ति से खरीदता था। वह खुद इसे छोटी-छोटी पुडिया बनाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर आदि में विक्रय करता था। तस्कर ने खुलासा किया कि इस अवैध व्यापार से उसे अच्छी खासी रकम मिलती थी.

Exit mobile version