Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दलित की बारात को रोकने पर एटा में बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

एटा के एक गांव में दलित की बारात चढ़ने से रोके जाने पर बवाल मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। बाद में सुरक्षा में बारात चढ़ाई गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 22, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Eta
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Eta barat controversy: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बार फिर दलित समाज की बारात को लेकर बवाल मच गया। हाथरस के सहपऊ से आई एक दलित युवक की बारात को गांव वालों ने चढ़ने से रोक दिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा और उस पर पथराव कर दिया गया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी सुरक्षा के बीच बारात चढ़ाई गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में रोड़ा बना जातिगत भेदभाव, पथराव में घायल हुआ सिपाही

घटना थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा की है, जहां प्रेम किशोर की बेटी आरती की शादी तय हुई थी। बारात सहपऊ, हाथरस से शनिवार रात को गांव पहुंची। जैसे ही बारात चढ़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

पुलिस की सख्ती के बाद शांत हुआ माहौल, अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही Eta एसडीएम जलेसर भावना विमल और सीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और दलित युवक की बारात को पुलिस की निगरानी में चढ़वाया गया। इसके बाद शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं। प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामला दर्ज, आरोपियों की पहचान जारी

Eta पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बारातियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी
Tags: Eta
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gold Rate Today

6 महीने की रैली पर ब्रेक! सोने की कीमत में एक हफ्ते में बड़ी गिरावट, देखें आज का ताजा रेट

Jamui

चाची-भतीजे की शादी से हिला बिहार: जमुई में रिश्तों की मर्यादा को चुनौती देती प्रेम कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version