Site icon News1India

दलित की बारात को रोकने पर एटा में बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

Eta

Eta barat controversy: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बार फिर दलित समाज की बारात को लेकर बवाल मच गया। हाथरस के सहपऊ से आई एक दलित युवक की बारात को गांव वालों ने चढ़ने से रोक दिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा और उस पर पथराव कर दिया गया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी सुरक्षा के बीच बारात चढ़ाई गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में रोड़ा बना जातिगत भेदभाव, पथराव में घायल हुआ सिपाही

घटना थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा की है, जहां प्रेम किशोर की बेटी आरती की शादी तय हुई थी। बारात सहपऊ, हाथरस से शनिवार रात को गांव पहुंची। जैसे ही बारात चढ़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की सख्ती के बाद शांत हुआ माहौल, अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही Eta एसडीएम जलेसर भावना विमल और सीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और दलित युवक की बारात को पुलिस की निगरानी में चढ़वाया गया। इसके बाद शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं। प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामला दर्ज, आरोपियों की पहचान जारी

Eta पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बारातियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी
Exit mobile version