Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: शादी समारोह से वापस लौटते समय NH 730 पर गैंगवार, फायरिंग से

UP: शादी समारोह से वापस लौटते समय NH 730 पर गैंगवार, फायरिंग से मची खलबली…, कई घायल

पीलीभीत में शादी समारोह से लौट रहे दो पक्षों के बीच हाईवे पर आपसी रंजिश के चलते जमकर मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। ये घटना थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल राजमार्ग 730 की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल बीती रात थाना सेहरा मऊ उत्तरी क्षेत्र ग्राम बारी भुजिया निवासी गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, गुड्डू सिंह पूरनपुर मैरिज हॉल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 730 पर पूर्व प्रधान चेन्नई, सिंह हरदीप सिंह, अमनदीप सिंह हरजीत सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों ने कार सवार लोगों पर हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने फायरिंग भी की। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से ज्याद लोग घायल हो गए।

चुनावी रंजिश को लेकर चल रही थी अनबन

मामले की सूचन पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में थाना अध्यक्ष पूरनपुर द्वारा दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर गैंगवार, जानलेवा हमला करने और बलवा सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर पिछले कई दिनों से अनबन चली आ रही थी। जो बीती रात मारपीट में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोप- प्रत्यारोप

इस बीच घायल गुरमुख सिंह ने बताया कि वो शादी समारोह से मथना रॉयल किंगडम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एसबीआई बैंक के पास सूरज प्रधान, और चेन्नई सिंह ने दबंग साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं दूसरी पक्ष के घायल हरदीप सिंह का कहना है कि वह अपने बच्चे को लेकर जा रहा था। तभी आपसी रंजिशन गुरमुख सिंह, गुडुडु सिंह ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी व मारपीट करने लगे।

शराब के नशे में थे दोनों पक्ष

वहीं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि बीती रात पूरनपुर क्षेत्र निवासी कुछ लोग माधौटांडा क्षेत्र में शादी से लौटते दो पक्षों में  समय जमकर मारपीट कर फायरिंग की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस भी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version