Site icon News1India

‘गजब’ जब पत्नी ने कहा ‘सॉरी’ तो गुस्साए पति ने साले के चबा लिए होंठ

Hardoi

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई, तभी साले ने बीच-बचाव की कोशिश की। जिससे जीजा गुस्से से आगबबूला हो गया और साले के होंठ को चबा डाला। जख्मी साले ने जीजा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मामला हरदोई (Hardoi) के पाली कस्बे के सुलहसराय मोहल्ले का है। यहां मनुआ अवस्थी अपनी पत्नी कंचन के साथ रहता है। मनुआ का साला राहुल भाई दूज पर बहनोई के घर पर आया हुआ था। राहुल मूलरूप से शाहाबाद का निवासी है। गुरुवार को मनुआ का अपनी पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा जब काफी सीरियस हो गया तो राहुल ने बीचबचाव की कोशिश की। शराब के नशे में धुत जीजा ने इस दौरान राहुल पर हमला कर दिया और गुस्से में उसके होंठ चबा लिए। जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

मुझे मारा और दांतों से होंठ काट लिए

घायल साले को परिवारवाले अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। राहुल अस्पताल से सीधे थाने पहुंच गया। उसने अपने जीजा के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि जीजा शराब का लती है और बहन के साथ अक्सर मारपीट करता है। गुरूवार को वह शराब पीकर आया और बहन को पीटने लगे। मैंने बहन को बचाने की कोशिश की। जिस पर उसने मुझे मारा और दांतों से होठ काट लिए।

यह भी पढ़े: ‘लगी मुहर’ अब टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की टेस्ट मैच से भी विदाई तय

लोग इस पर चटकारे ले रहे

ममले पर पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। इसकी जांच की जा रही है। उधर, हरदोई में सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर वायरल होने के बाद में बड़ी संख्या में लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि जीजा और दीदी के मामले में साले का क्या काम?। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग लिख रहे हैं कि दादागिरी का यही नतीजा होता है। तो कुछ लोग साले के साथ हुई हरकत को गलत बता रहे हैं और जीजा पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

Exit mobile version