Site icon News1India

UP: अस्पताल में होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला से की बदसलूकी, झूठा आरोप लगाकर जबरन कर रहा था खींचतान, Video वायरल

उत्तर प्रदेशः यूपी के संभल जिले के जिला अस्पताल में इमरजेंसी रूम के बाहर एक होमगार्ड की एक बुजुर्ग महिला से कहासुनी हो गई. जिसके बाद होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला के साथ खींचतान की. दोनों के बीच हुई नोकझोंक के बाद होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला के साथ खींचतान की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर होमगार्ड ने जिस महिला को पकड़ा हुआ है,

महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है. महिला चोरी की बात से इनकार करती सुनाई दे रही है. काफी देर की नोकझोंक के बाद होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला को छोड़ दिया. ये हंगामा जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बाहर का बताया जा रहा है, इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने मामले को शांत कराया, लेकिन किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो चर्चा का विषय बन गया है.

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला के गिरेबान पर हाथ डाल रहा है, इसमें बड़ा सवाल यह है कि इस खाकी के रखवाले के खिलाफ क्या अब कानून कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इमरजेंसी रूम में तैनात डॉक्टर चमन प्रकाश ने बताया कि किसी ने महिला पर जेब में हाथ डालने का आरोप लगाया था. इस बात को लेकर हंगामा भी हुआ था लेकिन कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें –

मदरसों के लिए जो कहा, सुना और दिखाया जा रहा है वह चिंताजनक, 24 सितम्‍बर को देवबंद प्रदेश भर के मदरसा संचालकों का सम्‍मेलन 

Exit mobile version