UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS और 51 PCS अधिकारियों का तबादला, इन्वेस्ट यूपी में भी बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन IAS और 51 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए। इन्वेस्ट यूपी, LDA, मथुरा और बरेली समेत कई अहम पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

Yogi govt

UP IAS PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गुरुवार को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से इन्वेस्ट यूपी के ACEO का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। अब उनकी जगह मथुरा के नगर आयुक्त रहे शशांक चौधरी को ACEO इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव को इन्वेस्ट यूपी में हाल ही में निलंबित किए गए सीईओ अभिषेक प्रकाश के हटाए जाने के बाद आई प्रशासनिक सर्जरी के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

शशांक चौधरी को नई जिम्मेदारी, देवयानी बनीं बरेली की CDO

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से ACEO इन्वेस्ट यूपी का कार्यभार वापस लेकर उन्हें केवल LDA का ही कार्यभार सौंपा गया है। उनकी जगह अब आईएएस शशांक चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। शशांक इससे पहले मथुरा नगर निगम में नगर आयुक्त थे। दूसरी ओर, झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट रहीं 2021 बैच की आईएएस अधिकारी देवयानी को बरेली का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पति शिवम आशुतोष झांसी में एसपी के पद पर तैनात हैं।

PCS अफसरों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव

UP तबादलों की लिस्ट में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा समूह शामिल है। पंकज वर्मा को महाराजगंज से हटाकर मथुरा का नया एडीएम फाइनेंस बनाया गया है। अर्चना द्विवेदी, जो सहारनपुर में एडीएम प्रशासन थीं, अब आजमगढ़ की एडिशनल कमिश्नर होंगी। अयोध्या के एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल को सहारनपुर भेजा गया है, वहीं सहारनपुर के एडीएम फाइनेंस रजनीश मिश्रा को शाहजहांपुर का एडीएम प्रशासन बनाया गया है।

कई जिलों में बदले गए ADM

इसके अलावा शामली के एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह को बरेली का एडीएम फाइनेंस नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर के एडीएम प्रशासन प्रशांत भारती अब महाराजगंज के एडीएम फाइनेंस होंगे। योगानंद पांडेय, जो मथुरा में एडीएम फाइनेंस थे, अब अयोध्या में एडीएम सिटी के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

यह UP प्रशासनिक फेरबदल आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारत-पाक मामले पर ट्रंप का यू-टर्न? बोले- ‘मैंने सीजफायर नहीं कराया.. सिर्फ मदद की..’

Exit mobile version