Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh वासियों को बड़ा तोहफ़ा घर बैठे सुलझंगे ज़मीनों के विवाद जानिए कैसे होगा खतौनी अंश सुधार

नई व्यवस्था में खतौनी में हर खाताधारक की जमीन का हिस्सा स्पष्ट होगा, जिसे किसान upbhulekh.gov.in पर ऑनलाइन देखकर बिना तहसील जाए नकल प्राप्त कर सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Land Record Correction Online
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Land Record Correction Online उत्तर प्रदेश सरकार ने खतौनी अंश सुधार की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य के सभी 75 जिलों में खतौनी सुधार की नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो गई है। इस पहल से किसान अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी में हुई गलतियों को अब घर बैठे सुधार सकेंगे।

यह कदम भूमि विवादों को कम करने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने के मकसद से उठाया गया है।

RELATED POSTS

No Content Available

खतौनी अंश सुधार का आसान तरीका

राजस्व परिषद की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले bor.up.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। यह यूपी राजस्व परिषद की आधिकारिक साइट है, जहां ज़मीन से जुड़ी सभी सेवाएं मिलती हैं।

“भूलेख खतौनी अंश सुधार” विकल्प चुनें

वेबसाइट पर “भूलेख खतौनी अंश सुधार” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और अपनी जमीन से संबंधित जानकारी सुधारने के लिए आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन भरें

अब दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भरें। इसमें आपको अपनी खतौनी की पूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी। इस प्रक्रिया में किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

लेखपाल करेगा जांच

आपका आवेदन मिलने के बाद लेखपाल उसे जांचेगा। अगर कोई गलती पाई जाती है, तो उसे सही किया जाएगा।

सही अंश निर्धारण

जांच के बाद आपके हिस्से की जमीन का सही विवरण खतौनी में दर्ज किया जाएगा। इससे भविष्य में विवाद की आशंका कम हो जाएगी।

अब दिखेगा किसके पास कितनी जमीन

नई व्यवस्था के तहत अब खतौनी में हर खाताधारक के सामने उसके हिस्से की जमीन कितनी है, ये साफ-साफ लिखा जाएगा। इससे जमीन के बंटवारे या कब्जे को लेकर होने वाले झगड़ों पर लगाम लगेगी।

क्षेत्रीय अधिकारी और तहसीलदार की भूमिका

अगर खतौनी में गलती पाई जाती है, तो क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक (RI) की ओर से उसका संशोधन तहसीलदार को ऑनलाइन भेजा जाएगा। तहसीलदार की अनुमति मिलने के बाद ही सुधार मान्य होगा।

खतौनी की नकल भी मिलेगी ऑनलाइन

अब किसान upbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी सही खतौनी की प्रति (नकल) भी देख सकते हैं। इससे उन्हें तहसील या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Tags: LandReformUPBhulekh
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
किसने बनाया 1 रुपये में खाना पकाने वाला चूल्हा बिना गैस और बिजली के जानिए कैसे बनेगा खाना

किसने बनाया 1 रुपये में खाना पकाने वाला चूल्हा बिना गैस और बिजली के जानिए कैसे बनेगा खाना

थर्ड एसी का टिकट फर्स्ट एसी में सफर कैसे करे यह ऑप्शन सेलेक्ट, जानिए रेलवे की खास स्कीम

थर्ड एसी का टिकट फर्स्ट एसी में सफर कैसे करे यह ऑप्शन सेलेक्ट, जानिए रेलवे की खास स्कीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version