• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

UP Lekhpal Bharti 2025: युवाओं को बड़ी सौगात, 7531 लेखपालों की होगी भर्ती, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्व विभाग में लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

by Mayank Yadav
May 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
UP Lekhpal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Lekhpal Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्व विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों पर है। योगी सरकार के निर्देश पर राजस्व परिषद ने भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिया है। सबसे ज्यादा पद लेखपालों के हैं, जिनकी संख्या 7531 बताई जा रही है। यह भर्ती अभियान युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो वर्षों से यूपी में लेखपाल पद की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके अलावा नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक के पदों पर भी भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर तेज हुई प्रक्रिया

राजस्व विभाग में लंबे समय से लंबित पदों को भरने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन संबंधी मामलों में तेजी लाने के लिए विभाग में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। इसके बाद राजस्व परिषद ने इन पदों की भर्ती का प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

August 15, 2025
Sonbhadra

अपहरण और दुष्कर्म के बाद किशोरी ने दी जान, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

August 15, 2025

लेखपाल के 7531 पद होंगे भरे

इस UP Lekhpal भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा संख्या लेखपालों की है। प्रदेश में लेखपाल के कुल 30,837 पद हैं, जिनमें 7531 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरा जाएगा। युवाओं को इस भर्ती से बड़ा अवसर मिलने जा रहा है, जो सरकारी सेवा में आने का सपना संजोए बैठे हैं।

नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक के भी पद

UP Lekhpal के अलावा नायब तहसीलदार के कुल 1234 पदों में से 353 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं राजस्व लिपिक के 10,406 पदों में से 4694 पद खाली हैं। इनमें से 2938 पदों को पदोन्नति से और 1756 को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। पदोन्नति संबंधी कार्यवाही राजस्व परिषद स्तर से शुरू हो चुकी है।

इस बड़े भर्ती अभियान से यूपी के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है।

Stock Market Today : भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 400 अंक छलांगा, रॉकेट बने ये दिग्गज शेयर

Tags: UP Lekhpal
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Cannes 2025 : 4 लाख के तोते के साथ रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला, कान्स की जूरी में पहुंचीं पायल कपाड़िया

Next Post

Trump Residence ने लॉन्च के दिन ही मचाई धूम, 298 फ्लैट बिके – गुरुग्राम में अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग का नया कीर्तिमान

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Trump Residence

Trump Residence ने लॉन्च के दिन ही मचाई धूम, 298 फ्लैट बिके – गुरुग्राम में अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग का नया कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version