Site icon News1India

UP: बीमार पिता को इलाज के लिए रिक्शे पर लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग बेटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश: रायबरेली के बछरावां इलाके से दिल को छू लेने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटी अपने पिता को रिक्शा से खींचते हुए इलाज के लिए लेकर जा रही थी. जिसके बाद किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. दरअसल ये मामला रायबरेली के बछरावां क्षेत्र कस्बे का है. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक नाबालिग बेटी अपने पिता की तबीयत खराब होने पर साइकिल रिक्शा पर लिटाकर उसे खींचते अस्पताल की ओर निकल पड़ी.

इस दौरान लोग हैरान भी हुए और उसे सैल्यूट भी किया. बेटी के सत्कर्म में उसकी मां का भी बराबर की भागीदारी रही थी. मां रिक्शे को पीछे से धक्का दे रही थी और बेटी सामने से रिक्शे को कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान किसी राहगीर ने पिता को साइकिल रिक्शे पर ले जाते हुए नाबालिग बेटी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद हर कोई बेटी की हिम्मत को सलाम करता रहा. जानकारी के अनुसार ये वीडियो बछरावां कस्बे का है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यहां सुंदर नगर निवासी 12 वर्षीय अंजू के पिता माल ढोने वाले साइकिल रिक्शा से घर से सारा खर्च उठाते है. अंजू का कोई भाई नहीं है, अंजू की दो बहनें हैं. पिता की हालत किसी कारण से ज्यादा गंभीर हो गई थी. दरअसल अंजू के पिता को सांस लेने में तकलीफ होती है, इसलिए उनकी सांस तेज चलने लगी. सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था. पिता की बिगड़ती हालत देख मां की मदद से घर के बाहर खड़े साइकिल रिक्शा पर लिटाया. फिर 3 किलोमीटर बछरावां सामुदायिक अपने बीमार पिता का इलाज कराने के लिए रिक्शा से निकल पड़ी. जिसके बाद किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़ें – Lucknow Building Collapses: लखनऊ हादसे पर बड़ा एक्शन, सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश हिरासत में

Exit mobile version