Site icon News1India

UP MLC Election: बीजेपी के तीन मौजूदा सदस्य खेलेंगे डबल इनिंग्स… फिर मिल सकता है मौका, पार्टी ने तैयार किया प्रत्याशी का पैनल   

विधान परिषद की शिक्षक स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव में वर्तमान में तीनों सीटों पर मौजूद सदस्यों को फिर से बीजेपी प्रत्याशी बनने का मौका मिल सकता है। पार्टी ने पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। रविवार यानी 8 दिसंबर को प्रत्याशियों की घोषणा हो की जा सकती है।

रेस में कौन-कौन शामिल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से वर्तमान एमएलसी देवेंद्र सिंह और अजय सिंह एडवोकेट ही प्रमुख दावेदार हैं, जबकि कानपुर से अरूण पाठक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से डॉ. अजय सिंह प्रमुख दावेदार हैं। तो वहीं इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक से बाबूलाल तिवारी और अशोक राठौर, कानपुर से अरूण सिंह और रेणु रंजन भदौरिया व दिवाकर तिवारी का नाम रेस में शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार स्नातक क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व कानपुर खंड से अरुण पाठक और बरेली-मुरादाबाद से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सबसे ज्यादा मतदाता बनाए हैं। हालांकि पार्टी ने भी मतदाता बनाए हैं लेकिन तीनों वर्तमान एमएलसी की तुलना में मतदाता कम होने की वजह से इन्हें ही प्रत्याशी बनाने पर सैंद्धातिक सहमति बन गई है।

मनोनीत कोटे की छह सीटें के लिए भी पैनल तैयार

विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन गोरखपुर-फैजाबाद खंड से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 9 जनवरी को नामांकन करने का कार्यक्रम जारी कर करते हुए समर्थकों से पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद खंड से जयपाल व्यस्त ने भी 10 जनवरी को नामांकन करने के कार्यक्रम की घोषणा की है।

वहीं विधानसभा कोटे में मनोनीत कोटे की छह सीटें पिछले 7 महीने से रिक्त पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी पार्टी ने इन छह सीटों के लिए भी पैनल तैयार कर लिया है और केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। इन छह सीटों में स कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, काशी से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव और ब्रज के क्षेत्रीय रजनीकांत माहेश्वरी को मौका मिल सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह और बृदजबहादुर उपाध्याया का नाम है।

Exit mobile version