Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: "मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद की शादी, ADM से मांगी सुरक्षा"

UP: मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद की शादी, ADM से मांगी सुरक्षा

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में एक मुस्लिम लड़की ने शादी के लिये अपना धर्म परिवर्तन करा कर हिन्दू लड़के से शादी की। जिसके बाद उसे अब परिवारवालें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि मुस्लिम लड़की के परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। उनका दावा है कि हिन्दी लड़के ने उनकी लड़की के फर्जी जन्मतिथि के कागज बनवाकर उसे बालिग दिखाया है। इन कागजों में उसकी उम्र 20 बर्ष बताई गई है। जिसको लेकर मुस्लिम लड़की के परिजनों ने युवक पर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, तो वहीं नव विवाहित जोड़े ने सुरक्षा के लिए एटा जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगाई है और जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की है।

फर्जी कागजात बनवाकर बनाया बालिग

एटा जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जब इन कागजों की गहनता से जांच कराई तो बालिग उम्र के कागजात फर्जी पाए गए हैं। साथ ही लड़की के परिजनों ने जब पांचवीं क्लास की टीसी दिखाई तो वो महज 13 साल की थी।

उसके बाद पुलिस ने मेडीकल परीक्षण कराया तो उसमें भी वो नाबालिग निकली। सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल भेज दिया है। इसे अपहरण का मामला भी माना जा रहा है।

ADM से सुरक्षा की मांग की

युवती ने एटा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ADM से सुरक्षा की मांग की थी। युवती ने हाईकोर्ट में पेश किए गए अपने विवाह के दस्तावेज भी दिखाए गए। जिसके अनुसार वह 20 साल की थी। युवती के अनुसार 14 मई 2022 को उसने कासगंज जिले के एक गांव निवासी हिंदू युवक शिवम से प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया गया था। इसके बाद शादी के दस्तावेज उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। उसने बताया कि परिजनों से उसे जान का खतरा है।

लेकिन थाना पुलिस फर्जी उम्र के कागज देखने के बाद इससे संतुष्ट नहीं है। थाना प्रभारी डॉ0 सुधीर कुमार राघव ने बताया ‌कि दंपती थाने पर आई थी। वहीं युवती चेहरे और हुलिया को देखते हुए वह नाबालिग प्रतीत हो रही है।

ये भी पढ़े-Gadchiroli: MBBS डॉक्टर सहित 3 नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों को रसद मुहैया कराने का आरोप

Exit mobile version