Site icon News1India

UP: मुस्लिम महिलाओं ने रोका कांवड़ियों का रास्ता, चारपाई लगाकर क्यों रोकी कांवड़ यात्रा, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेशः मुरादाबाद जिले में सावन के दूसरे सोमवार को कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) निकालने के लिए हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए. यहां, मुस्लिम महिलाओं ने दो समुदायों के बीच आपसी विवाद के चलते कांवड़ यात्रा को रोकने के लिए खाट लगाकर सड़क जाम कर दिया.

बताया जा रहा है कि मामला सोनकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है. रास्ता खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में लंबी लड़ाई चली. कई मुस्लिम महिलाएं रास्ते में चारपाई लिए उनके पीछे खड़ी रही. कांवड़ियों और महिलाओं के बीच काफी देर तक रास्ता खाली करने को लेकर विवाद होता रहा.

फिर बिगड़ते माहौल को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिला प्रशासन की टीम व पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाा कर शांत कराया. काफी बहस के बाद आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत करायी.

इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई. बाद में महिलाओं ने आपसी सहमति से कांवड़ियों के लिए रास्ता खोला. इस संबंध में एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों के गांव इब्राहिमपुर थाना सोनकपुर गांव में कांवड़ियों द्वारा जल लेकर आने के बाद आपसी सामाजस्य में कमी के कारण विवाद हुआ था.

हालांकि सीओ और थाना अध्यक्ष सोनकपुर ने मौके पर पहुंच गए थे और दोनों पक्षों से बातचीत करके विवाद का समाधान किया गया. अब किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, दोनों पक्षों में आपसी समायोजन है.

Read Also – UP: कांवड़ यात्रा रोकने के लिए 2 मुस्लिम भाईयों ने हिन्दू बनकर रची भयानक साजिश

Exit mobile version