UP News : 102-108 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री के घर का किया घेराव

Up News : उत्तर प्रदेश  के लखनऊ  मे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास के बाहर बुधवार को 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

Up News

Up News : उत्तर प्रदेश  के लखनऊ  मे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास के बाहर बुधवार को 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सुबह जल्दी ही एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन सड़क किनारे भूख हड़ताल पर बैठ गए और उप मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी “न्याय दो” के नारे लगाते हुए ब्रजेश पाठक के आवास के पास एकत्रित हुए। पुलिस के पहुंचते ही सभी प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर इको गार्डन भेज दिया गया।

हड़ताल जारी (Up News) 

(Up News) प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 2021 में एक निजी कंपनी ने नौ हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री से पिछले तीन साल में 20 बार से अधिक मुलाकात हो चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। 20 दिन पहले भी उन्होंने प्रदर्शन किया था, जिसमें ब्रजेश पाठक ने एक सप्ताह के भीतर समस्या हल करने का वादा किया था।

यह भी पढ़े : UP Weather Update : यूपी मे मौसम का बदला मिजाज, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, समेत 

लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। एम्बुलेंस चालक शैलेश ने कहा कि जब तक उनकी बहाली नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। सलिल अवस्थी ने बताया कि वे तीन साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कर्मचारी लखनऊ पहुंचे हैं।

राहुल कुमार, एक (Up News) एम्बुलेंस चालक, ने बताया कि वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और घर का एकमात्र कमाने वाला हैं। वर्तमान में परिवार में कई समस्याएं हैं, जैसे बच्चों की शिक्षा और घरेलू खर्च। उन्होंने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो र

Exit mobile version