Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP NEWS: मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ - news 1 india

UP NEWS: मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

स्कूल चलो अभियान

लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक अभियान की पहल की है। इस अभियान को स्कूल चलो अभियान का नाम दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की है।

क्या है स्कूल चलो अभियान

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया चार साल में स्कूल को छोड़े जाने वाले बच्चों का प्रोतसाहन बड़ा कर उन्हें  वापस लाने का प्रयास इस अभियान के तहत किया जा रहा है। इसी के चलते इस अभियान की पहल आज से की गई है। बता दें कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान एक साथ शुरू होने का फायदा पूरे प्रदेश को मिलेगा इससे प्रदेश में भी परिवर्तन होगा जो पिछली सरकारों के रहते नहीं हो पाया अपनी बात में आगे कहा की पिछली सराकरों ने बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था। बता दें सरकार ने इसी अभियान के तहत आज 90 प्रतिशत स्कूलों की काया पलट की है।  

इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की अब ये पूरे देश में सहराया गया है। आज के बाद इस अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा  

Exit mobile version