Site icon News1India

मदरसें में चल रही थी संदिग्ध गतिविधिया, योगी का चला हंटर, निकल गई हेकड़ी

UP News

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमलें के बाद यूपी में रह रहे पाकिस्तान नागरिकों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया वहीं दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी कर दिया कि नेपाल सीमा से सटे यूपी (UP News) के इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाए। सरकार के पास इनपुट था कि नेपाल सीमा से सटे यूपी के अलग अलग इलाकों में अवैध तरीके से पाकिस्तान और दूसरें आसपास के देशों के लोग रह रहे है।

अभियान ने गति पकड़ी तो यूपी (UP News) के श्रावस्ती से ऐसा मामला सामने आया जिसने मदरसों को फिर से सवालों के घेरें में लाकर खड़ा कर दिया। एक सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा से करीब 500 मीटर दूर भरथा रोशन गढ़ के हकीम पुरवां गांव में गैर मान्यता प्राप्त मदरसे पर छापा मारा तो पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम, लैपटॉप और प्रोजेक्टर बरामद किया। इसके अलावा कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए है।

भारत-नेपाल सीमा पर संचालित मदरसों में साजिश!

योगी का हंटर चला तो सारी हेकड़ी निकल गई और मदरसों का सच खुलकर सामने आ गया। अब सवाल यही उठता है कि आखिरकार मदरसे में इतने मोबाइल फोन का क्या काम, सिम की बड़ी तादात भी किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही है जबकि लैपटॉप और प्रोजेक्टर अपने आप में संदिग्ध हो रहे है। जहनों में तैरते सवाल कई लेकिन जवाब मिलना अभी बाकी है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मदरसें के अंदर से कोई भी साजिश रची जा रही थी।

यह भी पढ़े: मोदी सरकार ने फेंक दिया तुरुप का इक्का, सपा और आरजेडी को ले डूबेगी जाति जनगणना

कहीं ऐसा तो नहीं कि मोबाइल फोन पर बात करने के बाद हर बार सिम को बदल दिया जाता हो। कहीं मदरसें के अंदर से आतंक की प्लानिंग तो नहीं की जा रही थी क्योंकि सरहद से सटे छोटे-छोटे गांवों में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां पहले भी सामने आती रही है और हाल ही में बाबा का बुल्डोज़र नेपाल सीमा से सटे अवैध निर्माण पर भी खूब गरजा था।

Exit mobile version