Site icon News1India

UP News : मेरठ में व्यापारी को बदन सिंह बद्दो गैंग के सदस्य ने दी धमकी Audio Viral

UP News

UP News : मेरठ में सऊदी अरब में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले आरिफ को बदन सिंह बद्दो के नाम से ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर गंभीर धमकी दी गई है। आरोपी ने आरिफ को चेतावनी दी कि उसके चाचा, समाजवादी नेता हाजी इसरार सैफी को भी सबक सिखाया जाएगा।

आरिफ कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट का निवासी है, आरिफ ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने बताया कि उन्हें धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग एक व्यक्ति, संदीप, द्वारा व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि “तेरे घर के आस-पास फील्डिंग लगी हुई है। दिखाई देने पर एक इशारा मिलते ही तेरा इलाज हो जाएगा।

यह भी पढ़े : हरियाणा में Jalebi पर सियासी घमासान, आखिर क्यों ट्रेंड कर रही जलेबी? जानें पूरा माजरा

इस धमकी के बाद आरिफ और उनका परिवार डर में हैं। उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब धमकी देने वाले आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है, ताकि पीड़ित को सुरक्षित किया जा सके।

Exit mobile version