Site icon News1India

INSTAGRAM पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा को अकेले बुलाया, छेड़छाड़ के आरोप में हुए तीन गिरफ्तार

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Prdaesh) के मुजफ्फरनगर (Muzzaffarnagar) के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से एक युवक द्वारा पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की गई।

फिर उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर बुलाया गया। वहां पहले से युवक के दो दोस्त छिपे हुए थे। तीनों ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता का प्रयास किया।

लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों युवक मुस्लिम समुदाय से हैं और लड़की हिंदू समुदाय से है। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों का भी नगर कोतवाली में जमावड़ा लग गया हैं।

हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने तीनों आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 साल की 11 वी कक्षा की छात्रा है। अयान नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर इससे दोस्ती की, अयान ने लड़की को एक सुनसान जगह पर बुलाया। अयान के दो दोस्त कैफ़ और अमन वहां पहले से मौजूद थे।

इन्होंने लड़की से छेड़छाड़ अश्लीलता का प्रयास किया, सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, बच्ची के परिजनों से तहरीर ले ली गई है, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।।

Exit mobile version