Site icon News1India

UP News: अशरफ के फरार साले पर कसा शिकंजा, जैद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

UP News

UP News: माफिया अशरफ के फरार साले मोहम्मद जैद, निवासी हटवा, पूरामुफ्ती, के घर पर ढोल-ताशे बजाकर मुनादी कराई गई, जिसके बाद कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। इसी मामले में फरार एक अन्य आरोपी सैय्यद मोहम्मद हासिर, पुत्र सैय्यद मोहम्मद असियम, निवासी नखास कोहना, के घर पर भी कुर्की का नोटिस लगाया गया।

पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे मोहम्मद जैद और सैय्यद मोहम्मद हासिर के घरों पर शाहगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। इससे पहले, ढोल बजाकर लोगों को इन दोनों आरोपियों के फरार होने की सूचना दी गई।

जैद के घर कुर्की का नोटिस

मामला (UP News) यह है कि फूलचंद केशरवानी, जो ग्राम तेवारा, पूरामुफ्ती के निवासी हैं, वक्फ संपत्ति के वर्तमान मुतवल्ली अम्माद हसन के सहयोगी हैं। तीन अप्रैल को अम्माद हसन के निर्देश पर फूलचंद वक्फ संपत्ति का किराया वसूलने हमाम गली गए थे। तभी एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचा और खुद को अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला मोहम्मद जैद बताया।

यह भी पढ़े: बुजुर्ग प्रेम की कलह: 80 के पति-76 की पत्नी, 5000 रु भत्ते पर महाभारत

जैद ने कहा कि उसके भाई अब्दुल समद ने संदेश भेजा है कि नखासकोहना के नए मुतवल्ली अम्माद हसन से 5 लाख रुपये वसूल किए जाएं, और अगर रुपये नहीं मिले, तो फूलचंद और अम्माद हसन की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद, फूलचंद ने शाहगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

Exit mobile version