Site icon News1India

CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली निकली महिला, मुंबई से हुई गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला की पहचान कर ली है, और अब यह जांच की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। बता दें, कि महिला का नाम फातिमा खान है, जिसकी उम्र 24 साल है.

महिला से पूछताछ जारी

मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला, फातिमा खान को गिरफ्तार किया है। फातिमा खान शिक्षित है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version