Site icon News1India

up nikay chunav 2023: नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

निकाय चुनाव को लेकर के गोंडा से जानाकारी सामने आ रही है। आपको बता दें की  मतगणना स्थल के बाहर सुबह से लोगों की भीड़ प्रत्याशियों के साथ ही एजेंटों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं सुबह 8 बजे से 4 जगहों पर होगी मतगणना गोंडा, कर्नलगंज में नवीन मंडी स्थल पर मतगणना मनकापुर एपी, तरबगंज किसान इंटर कॉलेज में मतगणना अध्यक्ष 103, सभासद के 865 प्रत्याशियों का फैसला 10 नगर निकायों की 102 टेबल पर मतगणना मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे है।

 

 

इसी के साथ महराजगंज महराजगंज में आज होगा 96 अध्यक्ष और 1023 सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दो नगर पालिका, आठ नगर पंचायतों की मतगणना आज होनो वाले है। वहीं कुल 140 टेबलों पर होगी निकाय चुनाव की मतगणना,870 कार्मिकों की है ड्यूटी। पांच नगर निकायों की मतगणना समेकित विद्यालय में होगी ऐसे में दो नगर निकायों की मतगणना तहसील फरेंदा में होगी ।दो नगर निकायों की मतगणना तहसील नौतनवा में होगी और एक अन्य निकाय की मतगणना निचलौल तहसील में होगी। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतगणना। इस सुरक्षा के इंतजाम के बीच आपको बता दें की संपूर्ण मतगणना सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की निगरानी में कराई जाएगी।

 

 

Exit mobile version