UP में जल्द शुरू होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, 23776 पदों पर होगी भर्ती – दरोगा पदों के लिए 3 साल की उम्र में छूट!

उत्तर प्रदेश पुलिस में 23776 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें 19220 सिपाही और 4543 दरोगा पद शामिल हैं। सरकार ने दरोगा भर्ती में उम्र सीमा में 3 साल की छूट भी दी है।

UP Police

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। UP Police विभाग में कांस्टेबल और दरोगा के कुल 23776 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही और 4543 दरोगा पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही दरोगा पदों के लिए सरकार ने उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने की मंजूरी भी दे दी है, जिससे लगभग 5 लाख ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अगले सप्ताह भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। इस भर्ती से युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी।

UP Police कुल प्रस्तावित पद – 23776

पद का नाम पदों की संख्या
सिपाही (Constable) कुल 19220
सिपाही पीएसी 9837
सिपाही पीएससी महिला वाहिनी 2282
सिपाही नागरिक पुलिस 3245
सिपाही पीएससी / सशस्त्र पुलिस 2444
सिपाही विशेष सुरक्षा बल 1341
सिपाही घुड़सवार पुलिस 71
उप निरीक्षक (Sub Inspector) कुल 4543
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 4242
उप निरीक्षक, महिला प्लाटून कमांडर 106
उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस 135
उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल 60

 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम बातें:

क्या बोले पुलिस महानिदेशक?

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि UP Police में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कदम युवाओं को अवसर देने के साथ-साथ पुलिस बल की मजबूती की दिशा में भी अहम साबित होगा।

UP सरकार की यह पहल राज्य के युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में भी बड़ा कदम है। यदि आप पात्र हैं, तो इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। भर्ती से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Bangalore stampede मामला: RCB मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन DNA स्टाफ हिरासत में

Exit mobile version