UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जिसमें करीब 29 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा 8 से 10 जून तक दो पालियों में आयोजित होगी। निष्पक्ष परीक्षा के लिए 30 हजार से अधिक CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। वहीं परीक्षार्थियों को बस किराए में 50 फीसदी छूट और स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी दी गई है।

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना संजोए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को लेकर राज्य सरकार, पुलिस विभाग और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा से लेकर परिवहन सुविधाओं तक हर स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य

इस में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पहली पाली की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा।

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

पहचान पत्र और पेन साथ रखना जरूरी

प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपना वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य दस्तावेज साथ लाना होगा। इसके अलावा पेन भी साथ रखना आवश्यक है। बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नकल रोकने के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

 इस को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे प्रदेश में 30 हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।

इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी फर्जी अभ्यर्थी की एंट्री रोकी जा सके। सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 7 से 10 जून तक लखनऊ और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।

बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उम्मीदवार केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Exit mobile version