UP Police Constable Result 2026 का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानिए रिजल्ट देखने का आसान तरीका

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को PST के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable Result 2026

UP Police Constable Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

रिजल्ट कब जारी हो सकता है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह या महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हुए शामिल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए 28.86 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 21,92,236 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में कुल उपस्थिति 75.94 प्रतिशत दर्ज की गई। अब सभी उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सफल उम्मीदवारों को मिलेगा अगला मौका

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PST से जुड़ी तारीख, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

ऐसे चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपने अंक, योग्यता की स्थिति और अन्य सभी विवरण ध्यान से जांच लें। भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

Exit mobile version