Site icon News1India

साबरमती पहुंची UP Police, प्रयागराज के लिए रवाना होगा अतीक अहमद

लखनऊ: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम आज यानि मंगलवार को एक बार फिर गुजरात की साबरमती जेल पहुंची। इस मामले में पुलिस ने पहले ही कोर्ट से बी वारंट हासिल कर लिया है। इसके लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई थी।

खबरों की माने तो उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस बी वारंट पर अतीक को प्रयागराज लाकर उसका ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बनवाएगी। इसके बाद पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। अतीक की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगे जाने को लेकर प्रयागराज पुलिस ने पूरी तैयारी की है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 3 बजे तक पुलिस अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए निकल जाएगी।

जेल में बंद है अतीक

दरअसल, राजूपाल हत्याकांड मामले में अतीक ने उमेश पाल को गवाही से दूर रहने को कहा था। जब उमेश पाल नहीं माना तो अतीक ने उसे अगवा कर लिया था और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी।इस मामले में फैसले के दिन गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया था।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version