छात्र शक्ति की बड़ी जीत: योगी सरकार झुकी, यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा 3 साल बढ़ी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की 32,679 पदों वाली सीधी भर्ती में सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी है। अब सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी 25 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।

UP Police Recruitment 2026

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आयु सीमा को लेकर जो आक्रोश दिख रहा था, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी वर्गों को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दे दी है। यह केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि उन हजारों अभ्यर्थियों की ‘न्याय की जीत’ है जिन्होंने भर्ती में देरी के कारण अपना भविष्य अंधकार में देखा था।

भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी युवाओं के समर्थन में पत्र लिखे थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह यू-टर्न लिया। अब सामान्य वर्ग का युवा भी 25 साल की उम्र तक पुलिस बनने का अपना सपना पूरा कर सकेगा। यह साबित हो गया है कि यदि मांग जायज हो, तो लोकतंत्र में युवाओं की आवाज जरूर सुनी जाती है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

UP Police Recruitment 2026 एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी इस महा-भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है:

पद का नाम

पदों की संख्या

आरक्षी नागरिक पुलिस (Civil Police)

10,469

पीएसी (PAC)

15,131

जेल वार्डर (Jail Warder)

3,385

महिला बटालियन (Women Battalion)

2,282

विशेष सुरक्षा बल (SSF)

1,341

घुड़सवार पुलिस (Mounted Police)

71

कुल पद

32,679

नई आयु सीमा का गणित

सीएम योगी के निर्देश के बाद अब आयु सीमा में संशोधन किया गया है, जिससे पात्रता का दायरा बढ़ गया है:

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): पहले आयु सीमा 18-22 वर्ष थी, जो अब बढ़कर 18-25 वर्ष हो गई है।

  • सामान्य वर्ग (महिला): पहले आयु 18-25 वर्ष थी, जो अब बढ़कर 18-28 वर्ष हो गई है।

  • आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST): इन्हें नियमानुसार मिलने वाली 5 वर्ष की छूट के साथ अब 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी (यानी अधिकतम 33 वर्ष तक)।

आवेदन प्रक्रिया और चयन के चरण

UP Police Recruitment 2026 अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): बहुविकल्पीय आधारित परीक्षा।

  2. दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV & PST): कद और सीने की माप।

  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ के माध्यम से फिटनेस का परीक्षण।

  4. मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।

महत्वपूर्ण नोट: भर्ती बोर्ड ने इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

Exit mobile version