Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Police SI PET 2022 का एडमिट कार्ड जारी, क्लिक करें लिंक

UP Police SI PET 2022 का एडमिट कार्ड जारी, क्लिक करें लिंक

UP Police SI PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर- 2 के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।


योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश- पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2021 और शारीरिक मानक परीक्षण में योग्य घोषित किया गया है, वे पीईटी दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। 

HERE: Click the link to download Admit Card

UP Police SI PET Admit Card: 9,534 पदों को भरने के लिए हो रही भर्ती

यूपी पुलिस एसआई पीईटी का पहला चरण 05 से 07 मई तक आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड में समय, स्थान और अन्य विवरण का उल्लेख किया जाएगा। बोर्ड ने 7,672 ऐसे उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है जो यूपी पुलिस एसआई पीईटी के पहले चरण के लिए उपस्थित होंगे। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कुल 9534 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 9027 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर के पद के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 फायर ऑफिसर- 2 के लिए हैं।

यूपी पुलिस एसआई पीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यूपी पुलिस एसआई पीईटी दौर के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे उल्लेखित चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर पीईटी राउंड फ्लैशिंग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे जहां आपको अपना वैध लॉगिन क्रेडेंशियल भरना होगा और ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. प्रवेश- पत्र में उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
  6. कॉल लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी प्रति प्रिंट आउट करें।

(BY: Vanshika Singh)

Exit mobile version