UP Politics News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी सिर्फ उन्हीं नेताओं और प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट देगी जिनकी जीत की संभावना मजबूत होगी। इसके लिए सपा ने एक गुप्त सर्वे एजेंसी हायर की है, जो 403 विधानसभा सीटों पर स्थानीय राजनीति और जनभावना के अनुसार रिपोर्ट तैयार करेगी। अखिलेश यादव ने बैठक में साफ किया कि बिना सर्वे के किसी को भी टिकट नहीं मिलेगा। उनका संदेश साफ है—सपा जीतने वाले प्रत्याशी के साथ ही चुनाव में उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
सर्वे होगा निर्णायक
अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, सपा सभी 403 सीटों पर गुप्त सर्वे करेगी। इस UP Politics सर्वे के माध्यम से यह तय होगा कि कौन से नेता और प्रत्याशी जनता में लोकप्रिय हैं और किसकी जीत की संभावनाएं अधिक हैं। पार्टी का फोकस केवल जीत पर रहेगा और कमजोर या जनभावना से दूर उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा।
कार्यकर्ताओं से किया आग्रह
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगातार जनता के बीच रहने और मतदाताओं से संपर्क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वोट काटने और वोट चोरी जैसी साजिश की संभावना को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और निवेश की कमी जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई और कहा कि ये मुद्दे आगामी चुनाव में सपा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
चुनावी रणनीति और संदेश
सपा मुखिया ने यह भी साफ किया कि पार्टी की प्राथमिकता केवल जीतना है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और समस्याओं को 9UP Politics) समझकर ही उम्मीदवार तय होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का उद्देश्य न केवल सत्ता में लौटना है, बल्कि हर जिले और समाज के लोग संतुष्ट हों, इसे सुनिश्चित करना भी है।