Site icon News1India

संभल में 46 वर्ष बाद मंदिर मिलने की घटना पर अखिलेश का तंज, कहा, ‘मंदिर तो कहीं भी मिल जाएगा’

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद मंदिर मिलने की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खोज कहीं भी कर लें भारत में आपको मंदिर मिल जाएगा। हमें इतिहास की बजाय भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। अखिलेश (UP Politics) ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश के साथ जो भेदभाव हो रहा है। हमें उस पर चर्चा करना अधिक जरूरी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सच को कोई छिपा नहीं सकता सच हमेशा सच ही रहता है लेकिन हमें भविष्य पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज गंगा साफ है? उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ केवल व्यापार का माध्यम नहीं बनना चाहिए। आज के समय में कुंभ में हमारे साधु-संतों को वह सम्मान नहीं मिल रहा है जो उन्हें मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े: शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, यूपी में इन खास दिनों पर रात 11 बजे तक खुलेंगे ठेके

 

Exit mobile version