Site icon News1India

मंगेश यादव एनकाउंटर पर विवाद के बीच जयंत चौधरी का बयान, यूपी पुलिस को लेकर जताई बड़ी चिंता

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर्स को लेकर एसटीएफ पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर। समाजवादी पार्टी ने इस एनकाउंटर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। अब केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

यूपी पुलिस पर जयंत ने उठाए सवाल

बिजनौर में मीडिया से बात करते हुए जयंत चौधरी (UP Politics) ने कहा कि वह चाहते हैं कि यूपी पुलिस इतनी सक्षम हो जाए कि एनकाउंटर्स की जरूरत ही न पड़े। पुलिस की वर्दी से ही अपराधियों में इतना खौफ हो कि वे अपराध करने का साहस न करें।

सुल्तानपुर की डकैती में शामिल दो बदमाशों को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि चार अन्य को घायल कर गिरफ्तार किया। उनसे 2 किलो 700 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल

5 सितंबर को एसटीएफ ने मंगेश यादव को सुल्तानपुर के देहात कोतवाली के हनुमानगंज बाईपास पर मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगेश पर एक लाख रुपये का इनाम था। इस एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘हत्या’ करार दिया था।

23 सितंबर को पुलिस ने उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में इसी लूट मामले के फरार आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इस एनकाउंटर के बाद कहा जा रहा है कि पुलिस ने ‘संतुलन’ बनाने के लिए एक ठाकुर का भी एनकाउंटर कर दिया।

Exit mobile version