Site icon News1India

UPSC ने जारी किया पदोन्नति आदेश, 28 पीपीएस बने आईपीएस, 29 पीसीएस अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन

UP PPS IPS Promotion

UP Administrative Promotion: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति मिलने के बाद अब 28 पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत कर दिया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 28 नए आईपीएस अधिकारी मिल गए हैं। पदोन्नत अधिकारियों में वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिला आईपीएस बनने का मौका

आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वालों में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

29 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति दी गई थी। ये अधिकारी वर्ष 2010 से 2012 बैच के हैं। पदोन्नति के बाद अब सभी अधिकारियों की नई तैनाती का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी पोस्टिंग की सूची जारी होगी। इसके बाद राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का एक नया दौर भी शुरू हो सकता है।

इन अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन

आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वालों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला, वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार और पूनम निगम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार और राकेश कुमार सिंह को भी आईएएस संवर्ग में पदोन्नति का लाभ मिला है।

जल्द हो सकती हैं नई नियुक्तियां

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सरकार जल्द ही नई तैनाती की सूची जारी कर सकती है। इसके साथ ही कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Exit mobile version