Site icon News1India

UP rain: पूर्वी यूपी में बारिश, फिर उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

UP rain

UP rain: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों (11 और 12 जनवरी) के दौरान यूपी के पूर्वी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद उत्तर भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड में तीव्रता आ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत में घने कोहरे, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अनुमान भी व्यक्त किया है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

उत्तर और मध्य भारत में बारिश और ठंड का असर

मौसम विभाग UP rain ने अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। 11 और 12 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद उत्तर भारत में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रही, और वहां घना कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हुई है।

आगे का मौसम और तापमान में बदलाव

UP rain मौसम विभाग ने 14 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 14 से 17 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मध्य भारत और पूर्वी भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।

कोहरे की स्थिति पर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 12 और 13 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 12 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिलेगा।

इस बदलते मौसम के चलते प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ठंड और खराब दृश्यता से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां पढ़ें: Shahjahanpur Death: शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे ने ली सिपाही की जान, चाइनीज मांझे का कहर
Exit mobile version