Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: शाहरुख ने तिरंगे से पोछा पसीना, फिर पैरों से रौंदा, लोगों में दिखा आक्रोश,

UP: शाहरुख ने तिरंगे से पोछा पसीना, फिर पैरों से रौंदा, लोगों में दिखा आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार

Budaun: जिस तिरंगे के लिए हमारे दिल में इतना प्यार है। जिस तिरंगे के लिए जाने कितने ही लोगों ने अपना बलिदान दिया। जिस तिरंगे में लिपटना हमारे वीर जवान के लिए गर्व की बात हैं। एक शख्स ने उसी तिरंगे का अपमान कर दिया। हम बात कर रहे हैं यूपी के बदायू जिले एक युवक की, जिसपर आरोप है कि उसने पहले राष्ट्रीय ध्वज से अपना चेहरा पोंछा और फिर पैरों से रौंद दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

वहीं पुलिस ने बताया कि इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसक शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी शाहरुख जरीफ नगर में ढेल गांव का निवासी है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पहले अपने चेहरे के पसीने को राष्ट्रीय ध्वज से पोंछता है। फिर तिरंगे को पैरों के नीचे रौंद देता है। जिसे देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक पर सख्त कार्रवाई की।

तिरंगे के अपमान पर हो सकती है इतने साल की सजा


हमारे देश की आन, बान, शान और पहचान राष्ट्रीय ध्वज है। सोचिए अगर कोई व्यक्ति हमारे तिरंगे का अपमान करेगा तो उसे क्या सजा हो सकती है। दरअसल हमारे संविधान के अनुसार राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की घारा-2 के तहत भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों, जैसे हमारा झंडा, राष्ट्रगान,संविधान और भारतीय मानचीत्र को नीचा दिखाने या उसका अपमान करने पर सजा का प्रावधान है। तिरंगे का अपमान करने पर युवक को तीन साल की जेल के साथ-साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Exit mobile version