Site icon News1India

UP Small Livestock Conclave 2026: लखनऊ में आज से शुरू होगा प्रदेश का पहला स्मॉल लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव

UP Small Livestock Conclave 2026: उत्तर प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार यूपी स्मॉल लाइव स्टॉक कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 17 और 18 जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री कृष्णा पासवान करेंगे। इस दौरान लघु पशुपालन क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पहले दिन इन विषयों पर होगी चर्चा

कॉन्क्लेव के पहले दिन लघु पशुपालन, पोषण सुरक्षा में इसकी भूमिका, पशुधन आधारित उद्यमिता, स्टार्टअप और निवेश के अवसरों के साथ-साथ तकनीकी नवाचार एवं आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

दूसरे दिन फोकस रहेगा तकनीक और मूल्य संवर्धन पर

18 जून को ग्रामीण प्रसंस्करण क्लस्टर विकास, सूकर पालन में नई तकनीकों, स्मार्ट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, चारा प्रबंधन और मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाना है।

कई संस्थानों की होगी भागीदारी

कॉन्क्लेव में देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, वित्तीय संस्थान, स्वयं सहायता समूह और प्रगतिशील पशुपालक भाग लेंगे। अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version