Site icon News1India

खेत की सिंचाई करने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सुलतानपुर में दहशत का माहौल

Sultanpur

Sultanpur murder: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अखंड नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक वकील महेंद्र कुमार मौर्य खेत में जरई सींचने गए थे, जहां अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है और परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर भारी गुस्सा है। कुछ वर्षों पहले इसी गांव में दो किसानों की भी हत्या हुई थी, जिससे लोग पहले से ही भयभीत थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात के अंधेरे में चली गोलियां, अधिवक्ता की मौत

अखंड नगर थाना क्षेत्र Sultanpur के मरूई किशुनदासपुर गांव के निवासी महेंद्र कुमार मौर्य पेशे से अधिवक्ता थे। रविवार रात वे अपने खेत में जरई सींचने के लिए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब लोग खेत की ओर दौड़े तो महेंद्र कुमार मौर्य खून से लथपथ पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस निर्मम हत्या से सदमे में हैं। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि महेंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं था। यह हत्या किसी गहरी साजिश का हिस्सा लगती है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पूर्व की घटनाएं भी चर्चा में

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मरूई किशुनदासपुर गांव में दो किसानों की हत्या हुई थी, जिसकी जांच में Sultanpur पुलिस ने बेहद सुस्ती दिखाई थी। अब एक और हत्या ने लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर भय पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस घटनाओं के बाद ही हरकत में आती है, जबकि पहले से सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते।

कोतवाल अखंड नगर महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच चल रही है। हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना हुआ और भी आसान, देवी बसें दौड़ेंगी 6 नए रूटों पर!

Exit mobile version