Sunday, April 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Top News of U P: प्रदेश में मौसम, शिक्षा, राजनीति और अपराध से जुड़ी अहम खबरों पर एक नजर

उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी की तैयारी, सीएम योगी का दौरा, साइबर अपराध में बढ़ोतरी, मौसम का रेड अलर्ट और कई सनसनीखेज अपराध की घटनाएं बड़ी खबरों में शामिल रहीं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Top News Winter School Holiday
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Top News of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी, मुख्यमंत्री का दौरा, साइबर अपराध, मौसम अलर्ट और अपराध से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। प्रशासन से लेकर आम लोगों तक, हर किसी पर इन घटनाओं का असर साफ दिख रहा है।

यूपी के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी की तैयारी

बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी के परिषदीय स्कूलों में छुट्टी की तैयारी शुरू हो गई है। कक्षा आठ तक के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किए जाने की योजना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। शिक्षकों से कहा गया है कि वे 30 दिसंबर तक अपना सारा जरूरी काम पूरा कर लें, ताकि 1 जनवरी से छुट्टी लागू की जा सके।
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचें। वे तालकंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही विरासत गलियारे के विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचें और वहां से सीधे निरीक्षण स्थल पर जाएंगे।

साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी

प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। जागरूकता अभियानों के बावजूद ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस साल 96 ऐसे लोग साइबर ठगी का शिकार बने, जो आर्थिक रूप से मजबूत माने जाते हैं। प्रयागराज में अक्टूबर से दिसंबर के बीच सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए। सिर्फ दिसंबर के आधे महीने में 21 बड़े केस सामने आए।

ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यूपी में कोल्ड डे और बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी का मेरठ 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, पूर्वी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

1500 करोड़ की महाठगी मामला

1500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में अभिनेता सोनू सूद और खली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनू सूद की ओर से भेजे गए जवाब और अब तक मिले सबूतों में मेल नहीं है। ऐसे में पुलिस उनका बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को मौका

एसआईआर के बाद नई मतदाता सूची से करीब पौने तीन करोड़ लोगों के नाम कट गए हैं। कई लोगों की मैपिंग नहीं हो सकी थी। चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों को एक और मौका देने का फैसला किया है। तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर नाम दोबारा जुड़वाया जा सकता है।

अपराध की घटनाएं जो रही सुर्खियों में

रायबरेली में चाचा ने साथियों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीतापुर में लव मैरिज के 22 दिन बाद पति-पत्नी ने उसी मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी। फर्रुखाबाद और कानपुर में भी हत्या और आत्महत्या की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।

Tags: UP Top NewsUttar Pradesh NewsWinter Update
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
Powerloom Weavers Financial Aid UP

Weavers Aid : किसान सम्मान निधि की तर्ज पर अब UP में किसको आर्थिक सहायता देने की तैयारी, तिमाही खाते में आएगी मदद

Voter List Revision Big Cities UP

SIR की सख्ती और डबल एंट्री जांच से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, महानगरों के मतदाताओं में भारी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist